Sara Murray
कार्यकारी उपाध्यक्ष, मुख्य उत्पाद अधिकारी
SMART Technologies के मुख्य उत्पाद अधिकारी के रूप में, सारा के पास वैश्विक प्रौद्योगिकी संगठनों में नवाचार और विकास को चलाने का 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उनके पास उत्पाद रणनीतियों को आकार देने, बेहतरन प्रदर्शन वाली टीमों का नेतृत्व करने और ग्राहक मूल्य और प्रतिस्पर्धी लाभ पैदा करने वाले समाधान की पेशकश करने का एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है।
सारा ने प्रोडक्ट की परिकल्पना को बाजार की जरूरतों के साथ संरेखित करके, उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाकर और सहयोग को बढ़ावा देकर व्यवसायों को जीवनचक्र के हर चरण - स्टार्टअप, विकास और बदलाव - में मार्गदर्शन किया है। उनकी नेतृत्व शैली रणनीतिक, परिणाम केंद्रित और स्पष्टता पर आधारित है - ये ऐसे गुण हैं जो SMART के जुड़ाव, जवाबदेही और जिज्ञासा के मूल्यों को दर्शाते हैं।
सारा, SMART को प्रोडक्ट की एक्सिलेंस को आगे बढ़ाने, बिना किसी परेशानी के ग्राहक अनुभव प्रदान करने और ऐसी रणनीतियाँ बनाने पर केंद्रित रखती हैं, जो दुनिया भर के शिक्षकों और उद्यमों के लिए दीर्घकालिक मूल्य को अनलॉक करती हैं।
SMART लीडरशिप टीमसे मिलें
SMART में काम करने वाले हर एक व्यक्ति और हमारे प्रतिभाशाली नेताओं के कारण ही हमारी लगातार सफलता संभव है, जो दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के साथ हमें भविष्य की ओर ले जाते हैं।